"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-भ" के अवतरणों में अंतर
बंटी कुमार (चर्चा | योगदान) |
बंटी कुमार (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 96: | पंक्ति 96: | ||
| | | | ||
अर्थ - डरना, भयभीत होना। | अर्थ - डरना, भयभीत होना। | ||
− | |||
− | |||
|} | |} | ||
07:05, 10 नवम्बर 2015 का अवतरण
कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें
कहावत लोकोक्ति मुहावरे | अर्थ |
---|---|
1- भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय। |
अर्थ - भादों सुदी छट को अनुराधा नक्षत्र हो तब अनुपजाऊ धरती में भी धान बो देने से उपज हो जाती है। |
2- भई हल लगा बस पाताल, न पड़े जगत और घर काल। |
अर्थ - किसानों को धरती में हल खूब धंसा कर ज़मीन को जोतना चाहिए, इससे संसार में अकाल कभी नहीं पड़ेगा। |
3- भागते भूत की लँगोटी ही सही। |
अर्थ - कुछ भी मिलने की उम्मीद न हो और कुछ मिल जाए। |
4- भगीरथ प्रयत्न। |
अर्थ - भारी कोशिश। |
5- भाड़ झोंकना। |
अर्थ - समय व्यर्थ खोना। |
6- भाड़े का टट्टू। |
अर्थ - पैसे लेकर ही काम करने वाला। |
7- भिड़(बर्र) के छत्ते को छेड़ना। |
अर्थ - चिड़चिड़े आदमी को चिढ़ाना। |
8- भीगी बिल्ली़ बनना। |
अर्थ - सहम जाना। |
9- भेडि़या धसान। |
अर्थ - अंधानुकरण। |
10- भैंस के आगे बीन बजाना। |
अर्थ - नासमझ आदमी को उपदेश देना। |
11- भंडा फूटना/फूट जाना। |
अर्थ - भेद या रहस्य खुलना। |
12- भंडा फोड़ना/फोड़ देना। |
अर्थ - रहस्य खोलना, भेद प्रकट करना। |
13- भँवर में गोते खाना। |
अर्थ - भारी संकट में जा फँसना। |
14- भगाकर लाना। |
अर्थ - बहकाकर लाना। |
15- भगा देना। |
अर्थ - दूर हटा देना, खदेड़ देना, दूर कर देना, ख़त्म कर देना। |
16- भट्ठा बैठना/बैठ जाना। |
अर्थ - कारोबार नष्ट हो जाना या बहुत बड़ी आर्थिक हानि होना। |
17- भटठी दहकना/दहकने लगना। |
अर्थ - कारखाना या कारोबार जोरों से चलना। |
18- भड़क उठना। |
अर्थ - उग्र या तीव्र रूप धारण कर लेना। |
19- भड़क जाना। |
अर्थ - आशंका, विरोध, भय आदि के कारण क्रुद्ध हो जाना। |
20- भड़ास निकालना। |
अर्थ - मन के दबे भावों को फूट निकलने देना। |
21- भनक मिलना। |
अर्थ - सुनगुन प्राप्त होना, उड़ती खबर मिलना। |
22- भय खाना। |
अर्थ - डरना, भयभीत होना। |