"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-भ" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 236: पंक्ति 236:
 
|
 
|
 
अर्थ - निरर्थक प्रयत्न करना।
 
अर्थ - निरर्थक प्रयत्न करना।
 +
|-
 +
|58- [[भोथरा हो जाना]]।
 +
|
 +
अर्थ - धार या काट करने की शक्ति नष्ट हो जाना।
 +
|-
 +
|59- [[भौंहों पर बल पड़ना]]।
 +
|
 +
अर्थ - भौंहों से आक्रोश सूचित होना।
 +
|-
 +
|60- भौंहें नचाना।
 +
|
 +
अर्थ - बराबर भौंहें हिला हिलाकर चंचलता या हाव-भाव दिखलाना।
 
|}
 
|}
 
[[Category:कहावत_लोकोक्ति_मुहावरे]]
 
[[Category:कहावत_लोकोक्ति_मुहावरे]]
 
[[Category:साहित्य कोश]]
 
[[Category:साहित्य कोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

06:27, 23 नवम्बर 2015 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय।
उबड़-खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय।

अर्थ - भादों सुदी छट को अनुराधा नक्षत्र हो तब अनुपजाऊ धरती में भी धान बो देने से उपज हो जाती है।

2- भई हल लगा बस पाताल,

न पड़े जगत और घर काल।

अर्थ - किसानों को धरती में हल खूब धंसा कर ज़मीन को जोतना चाहिए, इससे संसार में अकाल कभी नहीं पड़ेगा।

3- भागते भूत की लँगोटी ही सही।

अर्थ - कुछ भी मिलने की उम्मीद न हो और कुछ मिल जाए।

4- भगीरथ प्रयत्न।

अर्थ - भारी कोशिश।

5- भाड़ झोंकना।

अर्थ - समय व्यर्थ खोना।

6- भाड़े का टट्टू।

अर्थ - पैसे लेकर ही काम करने वाला।

7- भिड़(बर्र) के छत्ते को छेड़ना।

अर्थ - चिड़चिड़े आदमी को चिढ़ाना।

8- भीगी बिल्ली़ बनना।

अर्थ - सहम जाना।

9- भेडि़या धसान।

अर्थ - अंधानुकरण।

10- भैंस के आगे बीन बजाना।

अर्थ - नासमझ आदमी को उपदेश देना।

11- भंडा फूटना/फूट जाना

अर्थ - भेद या रहस्य खुलना।

12- भंडा फोड़ना/फोड़ देना

अर्थ - रहस्य खोलना, भेद प्रकट करना।

13- भँवर में गोते खाना।

अर्थ - भारी संकट में जा फँसना।

14- भगाकर लाना

अर्थ - बहकाकर लाना।

15- भगा देना

अर्थ - दूर हटा देना, खदेड़ देना, दूर कर देना, ख़त्म कर देना।

16- भट्ठा बैठना/बैठ जाना

अर्थ - कारोबार नष्ट हो जाना या बहुत बड़ी आर्थिक हानि होना।

17- भटठी दहकना/दहकने लगना।

अर्थ - कारखाना या कारोबार जोरों से चलना।

18- भड़क उठना

अर्थ - उग्र या तीव्र रूप धारण कर लेना।

19- भड़क जाना

अर्थ - आशंका, विरोध, भय आदि के कारण क्रुद्ध हो जाना।

20- भड़ास निकालना

अर्थ - मन के दबे भावों को फूट निकलने देना।

21- भनक मिलना

अर्थ - सुनगुन प्राप्त होना, उड़ती खबर मिलना।

22- भय खाना।

अर्थ - डरना, भयभीत होना।

23- भर आँख देखना

अर्थ - आकांक्षा से अच्छी तरह देना।

24- भर जाना

अर्थ - पूर्ण हो जाना।

25- भर पाना

अर्थ - पूरा पावना पा जाना।

26- भर पेट

अर्थ - जो भरकर।

27- भर मुँह

अर्थ - बहुत अधिक, जी भरकर।

28- भरना

अर्थ - उलटी सीधी बातें सिखाना-पढ़ाना।

29- भरपाई कर देना

अर्थ - पूरा-पूरा चुका देना।

30- भरमा जाना

अर्थ - भुलावे में आना।

31- भरा घर

अर्थ - ऐसा घर जिसमें रहने वालों की संख्या यथेष्ट हो।

32- भरा भरा

अर्थ - भरा पूरा, सब प्रकार से पूर्ण।

33- भरी जवानी में

अर्थ - पूर्ण युवावस्था में।

34- भार संभालना

अर्थ - दायित्व ग्रहण करना।

35- भला लगना

अर्थ - सुंदर और सुखद प्रतीत होना।

36- भस्म करना/कर देना

अर्थ - जलाकर राख कर देना।

37- भस्म होना/हो जाना

जलकर राख होना।

38- भाँजी मारना/मार देना

अर्थ - किसी ऐसे व्यक्ति से किसी की निंदा करना जिससे वह उसका होता हुआ काम बिगाड़ दे।

39- भाँप जाना

अर्थ - ताड़ जाना, जान लेना।

40- भाग जाना

अर्थ - घर और घरवालों को छोड़कर किसी के साथ चले जाना।

41- भाग फूटना/फूट जाना

अर्थ - तकदीर फूटना।

42-भागना

अर्थ - कर्तव्य से या दायित्व ग्रहण से पीछे हटना।

43- भाग्य खोटा होना

अर्थ - भाग्यहीन होना।

44- भाग्य फिरना/फिर जाना।

अर्थ - परिस्थितियों में सुधार होना।

45- भाग्य फूटना/फूट जाना।

अर्थ - बहुत बड़ी हानि होना।

46- भाग्य झोंकना।

अर्थ - बहुत कुछ तुच्छ और व्यर्थ का काम करना।

47- भाड़ में जाना

अर्थ - राख होना, नष्ट होना।

48- भुरता बना देना

अर्थ - कचूमर निकाल देना।

49- भूख लगना

अर्थ - भोजन की आवश्यकता प्रतीत होना।

50- भूत होना/हो जाना

अर्थ - क्रोध से अभिभूत होना।

51- भूमिका बाँधना

अर्थ - आधार तैयार करना।

52- भूलकर भी

अर्थ - अनजाने भी।

53- भेंट चढ़ाना

अर्थ - अर्पित करना, उत्सर्ग करन, बलि देना।

54- भेड़ बना लेना

अर्थ - अनुगामी या गुलाम बना लेना।

55- भेड़ बकरियों की तरह काटना/कटवाना

अर्थ - निरीहों को मौत के मुँह में झोंकना

56- भेस बदलना

अर्थ - किसी अन्य व्यक्ति जैसा रंग, रूप तथा पहनावा धारण करना।

57- भैंस के आगे बीन बजाना

अर्थ - निरर्थक प्रयत्न करना।

58- भोथरा हो जाना

अर्थ - धार या काट करने की शक्ति नष्ट हो जाना।

59- भौंहों पर बल पड़ना

अर्थ - भौंहों से आक्रोश सूचित होना।

60- भौंहें नचाना।

अर्थ - बराबर भौंहें हिला हिलाकर चंचलता या हाव-भाव दिखलाना।