तट्टेक्काड पक्षी विहार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तट्टेक्काड पक्षी विहार मध्य केरल के इडुक्की ज़िले में देवीकुलम तालुका में स्थित है। तट्टेक्काड कोच्चि शहर से 58 कि.मी. और एर्नाकुलम ज़िले के कोठमंगलम से 13 कि.मी. उत्तर-पूर्व की ओर अवस्थित है। यह अभयारण्य प्रायद्वीप के समान पेरियार नदी की सहायक नदियों के बीच स्थित है। यहाँ पर स्तनापायी जीव और सरीसृप मुख्य रूप से पाये जाते हैं।

समृद्ध पक्षी विहार

तट्टेक्काड ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार और पतझड़ वनक्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहाँ कुछ घास के मैदान भी पाए जाते हैं। इस पक्षी विहार की प्रसिद्धि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सालिम अली से जुड़ी है। सन 1930 के के दशक के शुरुआती दौर में ट्रावणकोर के अपने पक्षी सर्वेक्षण के दौरान सालिम अली ने पाया कि यह स्थान पक्षियों की प्रजाति और उनकी विविधता के मामले में अत्यंत समृद्ध है और इसलिए उन्होंने इसे पक्षी विहार के रूप में घोषित किए जाने की सिफारिश की। इस पक्षी विहार के निर्माण में उनकी भूमिका बहुत ही महत्त्वपूर्ण रही थी। यहाँ 300 से भी अधिक प्रकार की चिड़ियाँ पाई जाती हैं।

विस्तार

यह पक्षी अभयारण्य 25 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। अभयारण्य किसी प्रायद्वीप की तरह पेरियार नदी की सहायक नदियों के मध्य स्थित है।

पक्षियों की प्रजातियाँ

श्रीलंकन फ्रॉगमाउथ, रैकेट टेल्ड ड्रोंगो, ब्रॉन्ज्ड ड्रोंगो, सफेद पेट वाली ट्रीपी, शमा, पीली भृकुटी वाली बुलबुल, रूफस बैब्लर, मालाबारा पराकीट, सफेद पेट वाली नीली फ्लाईकैचर, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल आदि जैसी चिड़ियाँ यहाँ बड़ी आसानी से देखी जा सकती हैं। तट्टेक्काड में टीक, रोजवुड, महोगनी के सघन बगान भी हैं। यहाँ के घने जंगलों में स्तनधारियों की 28 प्रजातियाँ और सरीसृपों की 9 प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

कैसे पहुँचें

इस पक्षी विहार तक पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन 'अलुवा' है, जो लगभग 48 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा 'कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा' है, जो लगभग 44 कि.मी. दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख