आचार्य देवव्रत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आचार्य देवव्रत
आचार्य देवव्रत
पूरा नाम आचार्य देवव्रत
जन्म 18 जनवरी, 1959
जन्म भूमि समालखा कस्बा, ज़िला पानीपत, हरियाणा
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राज्यपाल
पद राज्यपाल, गुजरात- 22 जुलाई, 2019 से पदस्थ

राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश- 12 अगस्त, 2015 से 21 जुलाई, 2019

शिक्षा पोस्ट ग्रैजुएट (हिंदी)
संबंधित लेख राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची,
अद्यतन‎

आचार्य देवव्रत (अंग्रेज़ी: Acharya Devvrat, जन्म- 18 जनवरी, 1959, समालखा कस्बा, ज़िला पानीपत, हरियाणा) गुजरात के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे। गुजरात के राज्यपाल का प्रभार संभालने से पहले देवव्रत जी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

परिचय

आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी, 1959 को पानीपत जिले के समालखा कसबे के पावटी गांव में हुआ। पिछले चार दशकों से उनका घर कुरुक्षेत्र में है और वे लंबे समय तक कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्राचार्य रहे हैं। जीरो बजट खेती, गो संवर्धन और आर्य समाज की गतिविधियों के अलावा आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रहते हुए कई आंदोलनों में सक्रिय रह चुके हैं। उनकी बड़ी भूमिका 13 अप्रैल, 1913 को स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित कुरुक्षेत्र गुरुकुल को बुलंदियों तक पहुंचाने में रही है।

आर्य समाज के साथ जुड़े रहे आचार्य देवव्रत ने इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुकुल के प्रधानाचार्य के तौर पर सेवाएं दी हैं। हिंदी में पोस्ट ग्रैजुएट देवव्रत जी को अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें विश्व भर में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में काम करने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रपति भवन से राज्यपाल बनने की दोनों बार सूचना तब मिलीं, जब आचार्य देवव्रत रोहतक के शिक्षण संस्थान में संबोधित कर रहे थे। आचार्य अब गुजरात के राज्यपाल होंगे, उन्हें यह सूचना भी रोहतक के एलएन हिंदू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिली। दरअसल, आचार्य देवव्रत के निजी मोबाइल नंबर पर राष्ट्रपति भवन से यह सूचना देने के लिए लगातार फोन किया जा रहा था, लेकिन उस समय आचार्य कॉलेज में व्याख्यान दे रहे थे। हिमाचल प्रदेश राजभवन के एडीसी ने जब फोन कॉल रिसीव की तो उन्होंने आचार्य को गुजरात का राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी दी। यह संयोग ही है कि 8 अगस्त, 2015 को गुरुकुल के आचार्य देवव्रत को जब पहली बार हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने की सूचना राष्ट्रपति भवन से मिली थी, तब भी वह रोहतक के आर्य कन्या कॉलेज में व्याख्यान दे रहे थे। 


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं प्रशासक
क्रमांक राज्य राज्यपाल/उपराज्यपाल चित्र कार्यकाल प्रारम्भ
1. आंध्र प्रदेश विश्व भूषण हरिचंदन
Biswabhusan-Harichandan.jpg
24 जुलाई, 2019
2. अरुणाचल प्रदेश बी. डी. मिश्रा
B-D-Mishra.jpg
3 अक्टूबर, 2017
3. असम जगदीश मुखी
Jagdish-Mukhi.jpg
10 अक्टूबर, 2017
4. बिहार फागु चौहान
Phagu-Chauhan.jpg
29 जुलाई, 2019
5. छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके
Anusuiya-Uikey.jpg
29 जुलाई, 2019
6. गोवा पी. एस. श्रीधरन पिल्लई
P-S-Sreedharan-Pillai.jpg
7 जुलाई, 2021
7. गुजरात आचार्य देवव्रत
Acharya-Devvrat.jpg
22 जुलाई, 2019
8. हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय
Bandaru-Dattatreya.jpg
7 जुलाई, 2021
9. हिमाचल प्रदेश राजेन्द्र आर्लेकर
Rajendra-Arlekar.jpg
13 जुलाई, 2021
10. झारखण्ड रमेश बैस
Ramesh-Bais.jpg
14 जुलाई, 2021
11. कर्नाटक थावर चंद गहलोत
Thawar-Chand-Gehlot.jpg
11 जुलाई, 2021
12. केरल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
Arif-Mohammad-Khan.jpg
6 सितम्बर, 2019
13. मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेल
Mangubhai-Chhaganbhai-Patel.jpg
6 जुलाई, 2021
14. महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी
Bhagat-singh-koshyari.jpg
5 सितम्बर, 2019
15. मणिपुर एल. गणेशन
L-Ganesan.jpg
27 अगस्त, 2021
16. मेघालय सत्यपाल मलिक
Satya-Pal-Malik.jpg
19 अगस्त, 2020
17. मिज़ोरम कंभमपति हरिबाबू
Kambhampati-Haribabu.jpg
19 जुलाई, 2021
18. नागालैण्ड जगदीश मुखी
Jagdish-Mukhi.jpg
17 सितम्बर, 2021
19. ओडिशा गणेशी लाल
Ganeshi-Lal.jpg
29 मई, 2018
20. पंजाब बनवारीलाल पुरोहित
Banwarilal-Purohit.jpg
31 अगस्त, 2021
21. राजस्थान कलराज मिश्र
Kalraj-Mishra.png
9 सितम्बर, 2019
22. सिक्किम गंगा प्रसाद
Ganga-Prasad-Chaurasia.jpg
26 अगस्त, 2018
23. तमिल नाडु रविन्द्र नारायण रवि
Ravindra-Narayana-Ravi.jpg
18 सितम्बर, 2021
24. तेलंगाना तमिलसाई सुंदरराजन
Tamilisai-Soundararajan.jpg
8 सितम्बर, 2019
25. त्रिपुरा सत्यदेव नारायण आर्य
Satyadev-Narayan-Arya.jpg
7 जुलाई, 2021
26. उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल
Anandiben-Patel-1.jpg
29 जुलाई, 2019
27. उत्तराखण्ड गुरमीत सिंह
गुरमीत सिंह
15 सितंबर, 2021
28. पश्चिम बंगाल जगदीप धनखड़
Jagdeep-Dhankhar.jpg
30 जुलाई, 2019
29. अंडमान-निकोबार देवेन्द्र कुमार जोशी
Devendra-Kumar-Joshi.jpg
8 अक्टूबर, 2017
30, दिल्ली विनय कुमार सक्सैना
Vinai-Kumar-Saxena.jpg
26 मई, 2022
31. जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा
Manoj-Sinha.jpg
7 अगस्त, 2020
32. लद्दाख राधाकृष्ण माथुर
Radha-Krishna-Mathur.jpg
31 अक्टूबर, 2019
33. पुदुच्चेरी के उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन
Tamilisai-Soundararajan.jpg
18 फ़रवरी, 2021
34. चंडीगढ़ बनवारीलाल पुरोहित
Banwarilal-Purohit.jpg
31 अगस्त, 2021
35. दमन एवं दीव प्रफुल खोदा पटेल
Praful-Khoda-Patel.jpg
26 जनवरी, 2020
36. दादरा एवं नागर हवेली प्रफुल खोदा पटेल
Praful-Khoda-Patel.jpg
26 जनवरी, 2020
37. लक्षद्वीप प्रफुल खोदा पटेल (अतिरिक्त प्रभार)
Praful-Khoda-Patel.jpg
5 दिसम्बर, 2020