इन्सैट-2ई उपग्रह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
इन्सैट-2ई, 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) द्वारा निर्मित इन्सैट-2 श्रृंखला के उपग्रहों में अंतिम, दूरसंचार, टेलीविज़न प्रसारण और मौसम विज्ञानीय सेवाओं के लिए एक बहु-उद्देशीय उपग्रह है।
अति उच्च विभेदन रेडियोमीटर दृश्य बैंड में 2 कि.मी. विभेदन और तापीय अवरक्त और जलवाष्प बैंडों में 8 कि.मी. विभेदन सहित तीन स्पेक्ट्रमी बैंडों में प्रचालित होगा। जलवाष्प बैंड इन्सैट प्रणाली में पहली बार प्रवर्तित किया गया है। इसके अतिरिक्त, इन्सैट-2ई में आवेश युग्मित युक्ति कैमरा भी पहली बार मौजूद होगा। यह कैमरा भी तीन स्पेक्ट्रमी बैंडों में प्रचालित होगा- दृश्य, निकट अवरक्त और लघु तरंग अवरक्त, जो एक कि.मी. का स्थानिक विभेदन उपलब्ध कराएगा।
मिशन | संचार और मौसमविज्ञानीय |
---|---|
अंतरिक्ष-यान भार |
|
प्रमोचन दिनांक | 3 अप्रैल, 1999 |
प्रमोचन स्थल | फ़्रेंच गियाना |
प्रमोचन यान | एरियाने-42पी |
कक्षा | भू-तुल्यकाली (83 डिग्री पूर्व रेखांश) |
|
|
|
|
|