श्याम तलैया
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:41, 14 अप्रैल 2016 का अवतरण (''''श्याम तलैया''' ब्रजमण्डल के भांडीरवन में व...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
श्याम तलैया ब्रजमण्डल के भांडीरवन में वंशीवट के निकट ही स्थित है। इसका सम्बंध भगवान श्रीकृष्ण से है।
- रासलीला के समय गोपियों को प्यास लगने पर श्रीश्यामसुन्दर ने अपनी बाँसुरी से इस तलैया को प्रकट कर उसके सुस्वादु जल से उन सबको तृप्त किया था।
- आजकल यह तलैया टूटी-फूटी खण्डहर के रूप में वर्तमान है। अब इसमें थोड़ा-सा ही जल विद्यमान है। लोग श्रद्धा से यहाँ आचमन करते हैं।
इन्हें भी देखें: भांडीरवन, ब्रज एवं कृष्ण